प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेज की पूर्व छात्रा दामिनी वर्मा बनीं उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, छात्र-छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : महमूदाबाद नगर स्थित प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेज की पूर्व इंटरमीडिएट छात्रा दामिनी वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) के पद पर होने से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दामिनी वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, महमूदाबाद से प्राप्त की। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालयों का भी नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर प्रकाश ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज तथा रानी लक्ष्मीबाई मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल, महमूदाबाद के प्रबंध तंत्र, प्रधानाचार्यों, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने दामिनी वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दामिनी अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करेंगी। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने भी दामिनी वर्मा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उनकी सफलता से महमूदाबाद क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *