ग्राम पंचायत देवकलिया में विकास कार्यों की गूंज, प्रधान प्रतिनिधि ने गिनाईं उपलब्धियां , इस पहल की सराहना

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत देवकलिया में कराए गए विकास कार्यों को लेकर प्रधान प्रतिनिधि राम स्वरूप ने डिजिटल मीडिया संदेश मित्र न्यूज से बातचीत में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में बीते कार्यकाल के दौरान विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण, आरआर सेंटर, नाली निर्माण, सड़क व खड़ंजा निर्माण, सीसी रोड जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के पात्र लाभार्थियों को पेंशन, आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिलाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि आगामी पंचायत चुनाव में जनता पुनः उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में चुनती है, तो ग्राम पंचायत में और अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह जनसुनवाई का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि ने संदेश मित्र न्यूज द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने ग्रामीणों व पाठकों से अपील की कि अपने क्षेत्र की खबरों और पंचायत चुनाव से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए गूगल/क्रोम पर sandeshmitranews.in सर्च करें तथा वीडियो समाचार देखने के लिए यूट्यूब पर Sandesh Mitra News चैनल को देखें, जहां छोटी-बड़ी सभी खबरें उपलब्ध हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *