स्वतंत्रता दिवस पर श्री शिव चरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज रामाभारी में ध्वजारोहण, बच्चों को बताया स्वतंत्रता का महत्व

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : महमूदाबाद ग्रामीण क्षेत्र के रामाभारी गांव में स्थित श्री शिव चरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश भार्गव ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम, देश की आजादी के लिए वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव ने भी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *