ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद में 4 और 5 अगस्त की रात हुई दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में शहर कोतवाली की कोहना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बीट उपनिरीक्षक मोहम्मद शमीम खां सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा कांवड़ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत के मामले में भी कार्रवाई की गई है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित घटनाओं की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
