बहराइच में नाव हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रहे पूर्व विधायक को पुलिस ने रोका, एक घंटे तक बैठे रहें धरने पर

  1. ब्यूरो, बहराइच: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता एवं लखनऊ के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत शुक्रवार को बहराइच जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम भरथापुर में नाव डूबने की दर्दनाक घटना में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे थे। बताया जाता है कि भरथापुर गांव के पास 22 यात्रियों से भरी नाव नदी में डूब गई थी, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिवारों से संवेदना प्रकट करने के लिए जा रहे पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत को पुलिस ने घाघरा नदी के चहलारी घाट पर रोक दिया। पूर्व विधायक रावत ने कहा कि वह केवल पीड़ित परिवारों से मिलने और सांत्वना देने जा रहे थे, लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इस पर उन्होंने वहीं करीब एक घंटे तक धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रोक लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *