ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : जनपद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती सहित अन्य गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और तीन डंडे बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना अटरिया पुलिस टीम ने थाना अटरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026 (धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3), 333 बीएनएस) में वांछित चार अभियुक्तों को टिकौली क्रॉसिंग के पास गांव के मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पुत्र बराती, मनोज पुत्र बराती, हिमांशु रावत उर्फ पंकज पुत्र विनोद तथा अविकाश कुमार उर्फ शिवा पुत्र मनोज कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम गढ़ी गोधना, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड तथा तीन डंडे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी, सचिन कुमार, संजू सिंह, सचिन पटेल तथा आरक्षी चालक प्रवेन्द्र शामिल रहे।
