प्राथमिक विद्यालय लोधनपुरवा में मनाई गई गांधी जयंती, बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की दी प्रेरणा

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकासखंड रेउसा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोधनपुरवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को गांधी जी के जीवन, विचारों और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान  इंचार्ज प्रधानाध्यापक  शेखर शर्मा,सहायक अध्यापक  प्रवीण कुमार यादव , मो आरिफ, अपूर्व गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को देश के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार और आदर्श बच्चों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *