सीईआईआर पोर्टल की मदद से महमूदाबाद पुलिस ने बरामद किए 50 गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल की मदद से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर CEIR पोर्टल, तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।

पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप अलग-अलग स्थानों से कुल 50 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपने के लिए थाना महमूदाबाद परिसर में उन्हें बुलाया गया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए मोबाइल बरामद करने वाली टीम का आभार जताया।

मोबाइल बरामदगी में शामिल पुलिस टीम : कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विशाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण शर्मा, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश वर्मा, कांस्टेबल मोहित चौधरी, कांस्टेबल राजा, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल साजन कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

बरामद मोबाइल के स्वामियों का विवरण : रामू कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी बम्भोरा — वीवो, सतीश पुत्र ईश्वरदीन, निवासी मूल चन्दपुरवा — वीवो, रोहित कुमार, निवासी न्यामतपुर लबरहा — मोटोरोला, राकेश पुत्र शिव दर्शन लाल, निवासी रसूलपुर तुरसेना — रियलमी, राजू पुत्र राम लखन मौर्या, निवासी दरियापुर — मोटोरोला, अर्पित पुत्र सुधीर, निवासी कल्यानपुर — मोटोरोला, अरुण कुमार वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी बिलोली बाजार — इनफिनिक्स, सत्यम सच्चिदानन्द, निवासी नई बाजार दक्षिणी — मोटोरोला, जयंत पाण्डेय पुत्र राम स्वार्थ पाण्डेय, निवासी देवगढ़ फैजाबाद — वीवो, नितिन पुत्र शिवकुमार, निवासी न्यामतपुर सलाऊद्दीनपुर — एआई प्लस, मनीष कुमार पुत्र बृजलाल, निवासी भिठौरा — रियलमी, सुशील कुमार पुत्र रामसनेही, निवासी तिलपुरा चांदपुर — वीवो, फैसल पुत्र कासिम हुसैन, निवासी खुदागंज — पोको, अफसर अहमद पुत्र हारून, निवासी मुबारकपुर कलां — रियलमी, लल्लू सिंह पुत्र गजराज सिंह, निवासी तुरसेना — ओप्पो, शाबुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन, निवासी बाड़ी — रियलमी, अनिल पुत्र रामाधार, निवासी खरसठ — ओप्पो, शिवम वर्मा पुत्र कमलेश, निवासी बेलदारीटोला — ओप्पो, कबीर चौहान पुत्र ज्ञान चन्द, निवासी पंचकुला, हरियाणा — रेडमी, फूलचन्द्र, निवासी बाराबंकी — ओप्पो, दीपक पुत्र अमर सिंह, निवासी सहदेवा — रेडमी, अवधेश पुत्र वीरपाल वर्मा, निवासी सेलुवामऊ पैतेपुर — वनप्लस, राजन पुत्र अवधेश कुमार, निवासी मेरठ — वीवो, नवनीत पुत्र रामकुमार, निवासी उज्जैन, मध्य प्रदेश — लावा, पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र, निवासी गाजियाबाद — रेडमी, रामखिलावन पुत्र जरावन, निवासी बरेली — रेडमी, पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र, निवासी कासगंज — इनफिनिक्स, अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी बलिया — रेडमी,जितेन्द्र पुत्र मोतीलाल, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा — ओप्पो, नीरज पुत्र नत्थाराम, निवासी मुरादाबाद — इनफिनिक्स, चेतराम पुत्र त्रिलोकी, निवासी बहराइच — रियलमी, ललित पुत्र श्रीकान्त, निवासी रामपुर — वीवो, ओमकार पुत्र चेतराम, निवासी कानपुर — वीवो, अमित पुत्र ओमकार, निवासी कन्नौज — एमआई, नवनीत पुत्र पवन, निवासी मेरठ — इनफिनिक्स, जितेन्द्र पुत्र कृष्णकुमार, निवासी जाफरपुर — टेक्नो स्पार्क, लवकुश पुत्र रामप्रकाश, निवासी पुरवा रेवान — इनफिनिक्स, रेखा सोनी पुत्री सत्यम सोनी, निवासी चांदपुर फरीदपुर — रियलमी, कपिल पुत्र सूरज भान, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा — वनप्लस, फुरकान पुत्र रहीम बेग, निवासी इमलिया — इनफिनिक्स, सतीश कुमार पुत्र दीनानाथ, निवासी नकरसेन चांदपुर फरीदपुर — टेक्नो स्पार्क, सुरेश चन्द्र पुत्र बद्री, निवासी टेरा दौलतपुर, बाराबंकी — टेक्नो स्पार्क, सुनील कुमार पुत्र रामधन, निवासी चांदपुर बाजार — पोको, विक्रम पुत्र मुरली, निवासी माहनगर बाबूपुर — पोको, फतह मोहम्मद पुत्र गोस मोहम्मद, निवासी फुलवारी पैतेपुर — वीवो, राहुल यादव पुत्र राकेश यादव, निवासी बरातीपुर पैतेपुर — पोको, पंकज कुमार पुत्र सुन्दरलाल, निवासी अचैचा तालगो, बाराबंकी — ओप्पो, अमित कुमार गौतम पुत्र स्व. बाबूलाल, निवासी तहसील कॉलोनी महमूदाबाद — वनप्लस, दुर्गेश पुत्र श्यामलाल, निवासी बहराइच — ओप्पो, हरिराम पुत्र प्यारेलाल, निवासी भवानीपुर जटहा — वीवो

इस पुलिस की कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई को गति मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *