ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक खबर सामने आई है। ग्राम नीरपुर मजरे सदरावां निवासी अमित कुमार पुत्र मिश्री लाल तथा ग्राम सदरावां निवासी अजय कुमार पुत्र श्याम लाल का कृषि तकनीकी सहायक (AG.T.A.) पद पर चयन हुआ है। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विशेष बात यह है कि अमित कुमार और अजय कुमार दोनों ही श्री महावीर प्रसाद मिश्र मेमोरियल शिक्षण संस्थान, नीरपुर-सदरावां, महमूदाबाद, सीतापुर के पुरातन छात्र हैं। और पुरातन छात्रा अंजना वर्मा पुत्री राघव राम निवासी ग्राम गजराजपुर का चयन ई सी सी ई एजुकेटर के रूप में हुआ । सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर दोनों छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की है, जो क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय के प्रबंधक श्रीनिवास मिश्र ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर मेहनत करें तो ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।
विद्यालय परिवार ने अमित कुमार और अजय कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं से भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
दोनों युवाओं की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी।
