ब्यूरो रिपोर्ट,हरदोई : जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को थाना सुरसा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की गहनता से जांच की तथा उनके अद्यतन और सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।
एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, अभिलेखों के सही संधारण और थाना परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने चौकीदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी के निरीक्षण से थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
