खबर का असर: खबर प्रकाशित होते ही जागा प्रशासन, जलभराव से बदहाल रास्ता हुआ दुरुस्त ग्रामीणों में खुशी

ब्यूरो रिपोर्ट , सीतापुर: विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत भेथरा माधव गांव में जलभराव और कीचड़ से बदहाल मुख्य रास्ते की समस्या को लेकर संदेश मित्र डिजिटल न्यूज द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद इसका असर देखने को मिला। खबर का संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया।

खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान प्रतिनिधि समेत संबंधित कर्मचारी गांव पहुंचे और मुख्य रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद रास्ते पर जमा गंदे पानी और कीचड़ को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। रास्ता दुरुस्त होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

बताते चलें कि गांव के मुख्य खड़ंजे पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ जमा होने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। बाइक सवारों को भी रास्ते से निकलने में दिक्कत होती थी।

समस्या को संदेश मित्र डिजिटल न्यूज ने प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और समाचार माध्यम का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता सही होने से फिलहाल आवागमन में राहत मिली है। वहीं, जिम्मेदारों ने जलनिकासी सहित रास्ते की अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संदेश मित्र डिजिटल न्यूज की खबर का असर समस्या पर तत्काल कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली राहत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *