महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण,सत्येंद्र विक्रम सिंह बने अब नए प्रभारी

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : महमूदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर सीतापुर में सर्विलांस सेल में सेवाएं दे रहे निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को महमूदाबाद कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

भानु प्रताप सिंह के स्थानांतरण के बाद अब महमूदाबाद कोतवाली की कमान निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारियां उनके सामने होंगी।

वहीं, नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में सत्येंद्र विक्रम सिंह की तैनाती को लेकर पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों की निगाहें उनके कार्यशैली पर रहेंगी। माना जा रहा है कि जल्द ही वह महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *