देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, डीके डिफेंस अकादमी में भव्य कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: महमूदाबाद में डीके डिफेंस अकादमी के संचालक एवं क्षेत्र में ‘डीके गुरुजी’ के नाम से विख्यात डीके सर के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्मी एवं पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अकादमी के सैकड़ों युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन आमिर अराफात रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन, अशोक वर्मा तथा शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक वर्मा आजाद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। डीके डिफेंस अकादमी की ओर से अतिथियों का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद अकादमी के प्रशिक्षणार्थियों ने देशभक्ति गीतों, प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया। युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को देशसेवा, अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि देश की सेवा एवं सुरक्षा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए निरंतर अभ्यास और अनुशासन सफलता की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में अरूब अहमद, प्रियांशी (उत्तर प्रदेश पुलिस), सोनू वर्मा (मां गंगे), अनिल राज (शिक्षक, प्रकाश इंटर कॉलेज), यूट्यूबर एवं इनफ्लुएंसर मोहम्मद इमरान, अमरजीत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक वर्मा आजाद ने किया। अंत में डीके डिफेंस अकादमी की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *