महमूदाबाद में विश्व मानव अधिकार ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस ,ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों को किया नमन

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय परिसर स्थित एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, रमुआपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्षा नीतू सिंह दिनकर की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष मुजीब अहमद के संचालन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद भारत माता, मां सरस्वती, डॉ. भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी सहित महान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज एडिटर अनुज कुमार जैन, तहसील संयोजक शिवनाथ, चित्रांश श्रीवास्तव, जाकिर, ओम प्रकाश शुक्ल, सुनील कुमार शुक्ल, मोहम्मद अशरफ खान, मोहम्मद कासिम खान कादरी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और देश की अखंडता के संकल्प के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *