ऑनलाइन पोर्टल के सर्वर शिफ्टिंग के दौरान चार दिन तक स्थगित रहेगा पंजीकरण कार्य,नेहा शर्मा ने जारी किया आदेश

ब्यूरो, रिपोर्ट लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन (Inspector General of Registration) कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल हेतु प्रयुक्त एनआईसी द्वारा संचालित ग्रेटर नोएडा सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (NGC) पर स्थानांतरित किया जाएगा। इस कारण 8 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक कुल चार दिनों के लिए सर्वर पर रख-रखाव एवं स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा।

महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश ,लखनऊ नेहा शर्मा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि इस अवधि में ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण एवं अन्य आवेदन से संबंधित कार्य अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। साथ ही उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण (Registration) कार्य भी संपादित नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि वे उक्त तिथियों में अपने पंजीकरण संबंधी कार्य स्थगित रखें, और किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित अवधि के बाद ही कार्य कराएं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 व 11 नवम्बर को अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर सर्वर ट्रांजिशन कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इस संबंध में शासन स्तर से सभी जिला निबंधन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *