ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकास खण्डों के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। इसके साथ ही गौआश्रय स्थलों में आगामी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी, तिरपाल, गर्मी के प्रबंध सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में योजनाओं की प्रगति की निगरानी कर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि जनहित के कार्यों में गति बनी रहे।
