उ. प्र. में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, करें अपने नाम की पुष्टि

ब्यूरो रिपोर्ट,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें प्री-फिल्ड गणना फॉर्म वितरित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2023 की मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन नागरिकों के नाम अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उनके लिए बीएलओ नोटिस जारी कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। पहचान के लिए किसी एक वैध दस्तावेज की आवश्यकता होगी — जैसे जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली या पानी का बिल, बैंक पासबुक आदि।

मतदाता सूची का मसौदा 9 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि आपत्तियों और सुधारों के लिए अंतिम तिथि 8 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। मतदाता सूची की जांच के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर https://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx लिंक खोलें और अपना जनपद, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग बूथ का नाम चुनकर संबंधित बूथ की मतदाता सूची डाउनलोड करें।

मतदाता पहचान के लिए मान्य दस्तावेजों की सूची — केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर, सरकारी/स्थानीय निकाय, बैंक, पोस्ट ऑफिस या LIC द्वारा जारी प्रमाणपत्र , जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate), पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र (Educational Certificate), स्थायी निवास प्रमाणपत्र (Permanent Residence Certificate), वन अधिकार प्रमाणपत्र (Forest Rights Certificate), जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate), एनआरसी (NRC) दस्तावेज , राज्य या स्थानीय निकाय द्वारा तैयार फैमिली रजिस्टर , जमीन या घर आवंटन प्रमाणपत्र (Land/House Allocation Certificate) निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि आगामी चुनावों में राज्य का प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसलिए मतदाता सूची के इस पुनरीक्षण अभियान में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *