संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, जुलाई से ब्लॉक, मंडल और बूथ सम्मेलन शुरू करने का निर्णय, क्षेत्र में होंगी क्षेत्रीय रैलियां

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद में कांग्रेस की जिला कोर कमेटी की विस्तारित बैठक जिला उपाध्यक्ष (संगठन) शिव प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्यों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों तथा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्टों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

जिला प्रभारी (प्रकोष्ठ) अनुपम राठौर ने प्रकोष्ठों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 22 ब्लॉकों में प्रकोष्ठ अध्यक्ष सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित क्षेत्रीय रैलियों के आयोजन में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष (संगठन) शिव प्रकाश सिंह ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर गठित समितियों तथा पदाधिकारियों की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि जुलाई माह से सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

जिला कार्यालय प्रभारी हसीना खातून ने क्षेत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के आंट और इस्लामनगर में सफल जनसभाओं के बाद अब हरगांव विधानसभा क्षेत्र के नवीनगर, कूसेपा और शाह महोली में क्षेत्रीय जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, सिधौली विधानसभा क्षेत्र के पहला, कसमंडा और गोंदलामऊ ब्लॉकों में भी जनसभाओं का आयोजन प्रस्तावित है।

बिसवां विधानसभा क्षेत्र के कसमंडा, सकरन और बिसवां ब्लॉकों में क्षेत्रीय रैलियां आयोजित की जाएंगी, जबकि महोली विधानसभा क्षेत्र के कुसैला, काजी कमालपुर और पिसावां में जनसभाएं करने की योजना बनाई गई है। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीन मोहम्मद रिजवी ने सितंबर माह में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी। कांग्रेस जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी अजय शुक्ल ने शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर एक विशेष सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंकित भार्गव ने सोशल मीडिया टीम की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश पाल ने अपने विभाग की संगठनात्मक रिपोर्ट रखी। बैठक में रोशनी गुप्त और महेंद्र पाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *