ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : थाना रामपुर कला क्षेत्र में रविवार की शाम अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हमला कर लूटपाट किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। यह घटना थाना रामपुर कलां इलाके के जान नगर मोड़ और केसरीपुर गांव के बीच की बताई जा रही है, जहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूपुर गांव निवासी रमेश निगम रविवार शाम सरैयाँ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जाननगर मोड़ के पास पीछे से आए करीब छह अज्ञात युवक, जो पल्सर और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलों पर सवार थे, जोकि उन्हें घेर लिया। और उनका आरोप यह है कि हमलावरों ने रमेश पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल रमेश निगम और उनके पुत्र कन्हैया ने बताया कि हमलावर उनका बैग छीनकर फरार हो गए। उनके अनुसार बैग में करीब एक किलो चांदी और 900 रुपये नकद रखे हुए थे। जो लेकर फरार हो गए है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर थाना रामपुर कला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बैग में रखी गई चांदी और नकदी की मात्रा की अभी तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
