स्काउट-गाइड्स की बैठक में नई कार्ययोजना पर मंथन, सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश की सीतापुर जिला कार्यकारिणी तथा स्काउटर्स -गाइडर्स की महत्वपूर्ण बैठक मां संकटा देवी धाम, महमूदाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में नए शैक्षिक सत्र के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि स्काउट्स एवं गाइड्स के सिद्धांतों, नियमों और प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

जनपद बाराबंकी के जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड डॉ. रामकुमार गिरि ने स्काउटिंग के उद्देश्यों और उसके सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।

बैठक में डीटीसी मदन मोहन त्रिवेदी, डीओसी स्काउट नीरज पाण्डेय, दीपक कुमार, जिला कमिश्नर रूपेश अवस्थी, जिला गाइड कमिश्नर दीप्ति मिश्रा, कोषाध्यक्ष रईस अहमद, जिला स्काउट मास्टर आशीष पाण्डेय तथा जिला सचिव ऋषि कुमार मिश्र ने अपने-अपने विचार रखते हुए कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत किया, जिस पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता सीतापुर के जिला मुख्यायुक्त आर.के. वाजपेयी ‘विरल’ ने की। इस अवसर पर मुख्यालय आयुक्त पंकज पाण्डेय, डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय, अनिल वंशवार, अवधेश नन्दन अवस्थी, मनोज यादव, बृजेन्द्र सिंह, संजय कुमार, परवीन बानो, प्राची वाजपेयी, रामबाबू सत्यार्थी, प्रतिभा सिंह, प्रतिभा यादव, पुष्पा आर्या एवं अपर्णा मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव ऋषि कुमार मिश्र ने किया। अंत में जिला मुख्यायुक्त आर.के. वाजपेयी ‘विरल’ ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
बैठक का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *