ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम उनेरा निवासी करीब 13 वर्षीय बालिका शुभ लक्ष्मी पिछले कई दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार 17 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 2:30 बजे वह बिना कुछ बताए अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका। लापता बालिका की पहचान शुभ लक्ष्मी पुत्री मुकेश निवासी ग्राम उनेरा, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। जिसका हुलिया व कद लगभग 4 फीट, रंग: सावला, चेहरा: हल्का गोल, आंख / नाक / न औसत आकार,मानसिक स्थिति: ठीक /सामान्य है, साथ ही लापता बालिका का पहनावा बालिका आखिरी बार गुलाबी रंग का कुर्ता, गुलाबी रंग का चूड़ीदार सलवार एवं हवाई चप्पल पहने हुए देखी गई थी। बालिका के लापता होने के मामले में पीड़ित पिता मुकेश ने थाना महमूदाबाद को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है , जिस पर महमूदाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मु०अ०सं० 440/2025 धारा 137(3) बी/एन/एस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस व परिजनों की अपील यदि किसी व्यक्ति को गुमशुदा शुभ लक्ष्मी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत सूचित करें विवेचक अनिल कुमार (उपनिरीक्षक) थाना महमूदाबाद, सीतापुर मो: 7007255553, सूचना देने वाले मुकेश (पिता) ग्राम उनेरा, महमूदाबाद, सीतापुर , मो 9250769794, 9569251975, प्रभारी निरीक्षक थाना महमूदाबाद, सीतापुर, मो 9454404257
