ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर। जनपद में लूट, चोरी और नकबजनी की वारदातों के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त पुलिस टीम—थाना कमलापुर व क्राइम ब्रांच—ने डीजल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अंतर्जनपदीय अपराधियों सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1,200 लीटर डीजल, दो डीसीएम वाहन, तीन अवैध शस्त्र, उपकरण और दो फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गईं।
कैसे पकड़े गए आरोपी: 23 नवंबर को थाना कमलापुर क्षेत्र में दर्ज डीजल चोरी के मुकदमे की जांच में पुलिस को घटना में शामिल संगठित गिरोह का सुराग मिला। टीम ने कुर्सिनपुरवा तिराहा, सीतापुर रोड और महोली क्षेत्र में छापेमारी करते हुए गिरोह के छह सदस्यों—अनवर, इरफान, शराफ उर्फ भूरा, जाहिर, तसलीम, मुकर्रम—को पकड़ा। वहीं गिरोह से चोरी का डीजल खरीदकर रखने वाले अरविंद को जलालपुर, महोली से गिरफ्तार किया गया।
गिरोह कैसे करता था डीजल चोरी : पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अपराधी हाईवे पर खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों से मशीन और विशेष उपकरणों की मदद से डीजल निकालते थे। चोरी किए गए डीजल को ड्रमों में भरकर महोली कस्बे में अरविंद की दुकान पर जमा किया जाता था। गिरोह अपनी डीसीएम गाड़ियों को विशेष रूप से मॉडिफाई कर अतिरिक्त टैंक, छोटे दरवाजे और इंजन से डिस्कनेक्ट सिस्टम तैयार करता था ताकि चोरी का डीजल सुरक्षित रखा जा सके।
23 नवंबर को मानपारा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी किया गया था। पंप कर्मचारियों व ट्रक चालक द्वारा पकड़ने की कोशिश पर आरोपियों ने अपनी डीसीएम गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया और मौके से भाग निकले थे।
बरामदगी • 06 ड्रमों में करीब 1,200 लीटर डीजल
• 02 डीसीएम वाहन (UP37AT8454, UP37BT3410)
• 315 बोर के 02 तमंचे व 02 कारतूस
• 12 बोर का 01 तमंचा व 01 कारतूस
• डीजल चोरी के उपकरण
• 02 फर्जी नंबर प्लेट (UP25AT8652, UP21AT4654) गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। घटना में प्रयुक्त दोनों वाहन एम.वी. एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची: अनवर, निवासी दहरा, हापुड़, इरफान, निवासी मसूरी, गाजियाबाद, शराफत उर्फ भूरा, निवासी बदरखा, हापुड़, जाहिर, निवासी खिचरा, हापुड़, तसलीम, निवासी डहरा, हापुड़, मुकर्रम, निवासी परतापुर, मेरठ, अरविंद, निवासी जलालपुर/महोली, सीतापुर। इस सफल अभियान में शामिल पुलिस टीम में थाना कमलापुर: इतुल चौधरी, रामविशाल सिंह, अनिकेत, रविन्द्र, अजेन्द्र, निकित, मधु सिंह , क्राइम ब्रांच: सतेंद्र विक्रम सिंह, अरविंद शुक्ला, शराफत अली, रोहित, गुरपाल सिंह, प्रेशान्त सिंह, दीपक रंजन, सैंकी यादव, दानवीर, अमित मांगट, अंकुर, भूपेंद्र राणा, चंद्रप्रकाश टीम के साहसिक व प्रभावी कार्य के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
