ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने गंभीर मामलों में संलिप्त कुल 08 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है— थाना मिश्रिख: पुलिस टीम ने थाना मिश्रिख के मुकदमा संख्या 767/85 से संबंधित वारंटी अभियुक्त प्रभात कुमार जयशंकर उर्फ जटाशंकर सक्सेना, निवासी मोहल्ला थोक वार्ड, कस्बा मिश्रिख को गिरफ्तार किया।
थाना लहरपुर: लहरपुर पुलिस ने वाद संख्या 68/06 एवं 223/23 में वांछित दो अभियुक्तों— सर्वेश पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम शेखनापुरवा, शैलेन्द्र वर्मा पुत्र रघुवंश वर्मा, निवासी ग्राम बसंतीपुर को गिरफ्तार किया।
थाना महमूदाबाद: मुकदमा संख्या 469/25 में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र पंचम, निवासी हाबीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली देहात: पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 521/2000 से संबंधित वारंटी अभियुक्त सालिक राम पुत्र हजारी, निवासी ग्राम धर्मूपुर को गिरफ्तार किया गया।
थाना रामपुर मथुरा: मुकदमा संख्या 711/2015 में वारंटी अभियुक्त विश्वनाथ पुत्र मनोहर, निवासी ग्राम देशी लौकिया को गिरफ्तार किया गया।
थाना संदना: मुकदमा संख्या 447/25 में वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार मौर्य पुत्र रामसिंह मौर्य, निवासी ग्राम पैरुवा, थाना नैमिषारण्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना थानगांव: वाद संख्या 1201/10 में वारंटी अभियुक्त मूले पुत्र सुर्जी, निवासी ग्राम प्रधानपुरवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
