ब्यूरो रिपोर्ट , सीतापुर: विकास खंड पहला क्षेत्र के ग्राम खैंदौरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 453 मरीजों को मिला लाभ – जिला पंचायत वार्ड संख्या 59 से भावी प्रत्याशी रंजीत यादव (रिशू) के नेतृत्व में विकास खंड पहला के ग्राम खैंदौरा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पहला उपेंद्र कुमार यादव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कुंज हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र से आए कुल 453 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर की विशेष उपलब्धि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की रही। शिविर में आए सभी मरीजों की आवश्यक जांचें पूर्णतः नि:शुल्क की गईं तथा उन्हें दो दिन की दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
आयोजक रंजीत यादव (रिशू) ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी को बिस्किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की छोटी-बड़ी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
शिविर में उमड़ी भारी भीड़ और बुजुर्गों द्वारा दिया गया “विजय भवः” का आशीर्वाद रंजीत यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में कुंज हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुमेन्द्र मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. रवि त्रिवेदी, डॉ. काजल, डॉ. आलोक कुमार, अंकित कुमार, फार्मासिस्ट राहुल सहित संतोष यादव, लालू, रवि राम, निर्मल, लवलेश, अमरीष, जितेंद्र एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
