पिंडरा क्षेत्र में समाजसेवी रविंद्र नाथ सिंह ने किया कंबल वितरण, 301 जरूरतमंदों को मिली राहत

ब्यूरो रिपोर्ट,वाराणसी : पिंडरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजोधर में समाजसेवी रविंद्र नाथ सिंह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों असहाय वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की। यह कार्यक्रम उनकी माता स्वर्गीय प्रभावती देवी एवं पिता स्वर्गीय आताप नारायण सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। और कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत देवजी, खालिसपुर, बढ़ौना हीरामनपुर, नदोय सहित विभिन्न गांवों के कुल 301 असहाय एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा और सहारा प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एक संक्षिप्त गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने समाजसेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सक्षम एवं समृद्ध लोगों को जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बेहतर हो सके। बताया गया कि यह परिवार कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और जनसेवा के माध्यम से समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गोष्ठी में प्रभात सिंह मिंटू, सुधीर सिंह, जीत नारायण सिंह, गिरिश मिश्रा, शशिकांत पांडे, अशोक सिंह, गोपालजी यादव एवं ओंकार राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *