ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: खैराबाद में रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना खैराबाद क्षेत्र के अवध पैलेश परिसर में सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के सहयोग से ठंड से प्रभावित जरूरतमंद व्यक्तियों एवं महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापार मंडल के सहयोग की सराहना करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला।
