मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस समारोह हुआ संपन्न, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया नमन

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : महमूदाबाद में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में देश के महान शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, शैक्षिक विचारों, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपप्राचार्य डॉ. अब्दुल वली ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे बड़ी धरोहर है। शिक्षक स्वयं कितनी भी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा हो, लेकिन वह अपने विद्यार्थियों के सामने मुस्कुराहट के साथ खड़ा होकर उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखाता है।

कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, साधना और तपस्या है। समाज और विद्यार्थियों के निर्माण में शिक्षक की भूमिका बहुआयामी होती है। शिक्षक समाज का सच्चा वास्तुकार, ज्ञान का प्रचारक, चरित्र निर्माणकर्ता और सामाजिक परिवर्तन का संवाहक होता है। वह युवा पीढ़ी को जीवन-मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और आवश्यक कौशलों की शिक्षा देकर एक बेहतर, निष्पक्ष एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था का हृदय होता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों, योगदान और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके प्रति सभी ने श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. अब्दुल वली, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. शबीना मुस्तफा, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ. जनार्दन गुप्त, डॉ. प्रदीप कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, रीता देवी, दृष्टि जैन, अनूप सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, मशरूर महंदी, प्रमोद तिवारी, मो. इरफान खान सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *