सम्मान समारोह में खिली सामाजिक सरोकार की मिसाल, जरूरतमंद छात्रों को मिली प्रोत्साहन की राह

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : विकास खंड पहला क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सहयोग छात्र शिक्षा समिति एवं आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महमूदाबाद क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश शुक्ला शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सहयोग छात्र शिक्षा समिति द्वारा किया गया सम्मान वितरण। संस्था के प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज पासवान , कार्यालय प्रभारी आशीष कुमार रावत एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथियों समेत सभी सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

उक्त कार्यक्रम के संबोधन में सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्था के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह समिति पिछले पाँच वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। समिति प्रदेश स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अध्ययन सामग्री, फीस एवं अन्य सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा— “हमारा उद्देश्य है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक या सामाजिक कारणों से न रुके।”

इस अवसर पर किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रा.वि. के शिक्षक विनय कुमार सिंह, पत्रकार जितेंद्र वर्मा, तेजभान सिंह यादव, ए.के. विश्वकर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मनोज पासवान, पंकज यादव, राम गोपाल शर्मा, अर्पित शुक्ला, मंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों ने सहयोग छात्र शिक्षा समिति के शिक्षा-सेवा आधारित कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की ओर से स्कूली बच्चों को कंबल भी वितरित किए गए, जिन्हें क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश शुक्ला ने अपने हाथों से प्रदान किया। इस कार्यक्रम का संचालन अर्पित शुक्ला एवं विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *