विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो,रिपोर्ट सीतापुर : राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल मोहल्ला रमुवापुर परिसर में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट, भारत का छठवां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, धूप एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख अनुज कुमार जैन ने बताया कि मानव अधिकार ट्रस्ट वर्तमान में देश के 29 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “हमारा ट्रस्ट देश और विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है। सऊदी, कुवैत, कतर जैसे देशों में पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया गया है। शासन-प्रशासन भी हमारे जनहित के कार्यों में सहयोग कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट समाज के शोषित, पीड़ित, गरीब एवं असहाय वर्ग की निःशुल्क मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है और आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), मुजीब अहमद (जिला अध्यक्ष सीतापुर), सुधीर मिश्रा (जिला मीडिया प्रभारी सीतापुर), शिवदास (तहसील संयोजक महमूदाबाद), कैलाश कुमार (ब्लॉक प्रभारी पहला), पंकज वर्मा (बन्नी), जितेन्द्र कुमार समेत अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *