ऑटो की टक्कर से तीन घायल, 108 एंबुलेंस ने समय पर पहुंचकर बचाई जान ,तीनों घायलों का शुरू किया गया उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद-बेलहरा मार्ग पर किशुनपुरवा गांव के पास एक ऑटो की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-108 पर सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मदद मांगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में गीता देवी पत्नी दौलत राम, उम्र करीब 50 वर्ष, कुलदीप वर्मा पुत्र जितेंद्र, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम अजीमाबाद और 26 वर्षीय सुरेश कुमार घायल हुए हैं। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार की आवश्यकता थी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के EMT नवनीत कुमार और पायलट विनीत पाण्डेय मौके पर पहुंचे। दोनों ने बिना समय गंवाए घायलों को एंबुलेंस में सुरक्षित बैठाया और तत्काल सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद घायलों को समय से भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।

हादसे के बाद एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से घायलों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका। EMT नवनीत कुमार और पायलट विनीत पाण्डेय की ओर से दिखाई गई सक्रियता और जिम्मेदारी की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

सड़क हादसे के बाद समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना घायलों के लिए महत्वपूर्ण रहा। वहीं, 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता ने एक बार फिर आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका को सामने रखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *