जनपद में गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए सीतापुर पुलिस के 21 अधिकारी एवं कर्मचारी

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पुलिस बल में दीर्घकालिक, निष्कलंक एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सीतापुर पुलिस के 21 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित हुए।

सोमवार को पुलिस कार्यालय सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पदकों से चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलंकृत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किया गया यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वर्षों के कठिन परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। ऐसे सम्मान से पुलिस बल का गौरव बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित : निरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, शमशुद्दीन, अनिल कुमार यादव, मुशीर आलम अंसारी, काशिम अली अंसारी, शैलेष कुमार, अविनाश कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह व कांस्टेबल ड्राइवर संतोष कुमार यादव, मो. शहनवाज को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

साथ ही उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र जायसवाल, विनोद कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह, नरसिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, जंग बहादुर यादव समेत सुरेश चन्द्र पाण्डेय को पदक प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मानित होने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदक प्राप्त करने वाले साथियों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *