बसंत पंचमी पर मां संकटा देवी मंदिर में तहरी भोज भंडारे का भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत तथा गुड़िया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां संकटा देवी मंदिर परिसर, महामूदाबाद में भव्य तहरी भोज भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया नीतू सिंह दिनकर ने की। कार्यक्रम का संचालन रेनू वर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी लखनऊ (विश्व मानव अधिकार) एवं गुड़िया ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मां संकटा देवी को तहरी का भोग अर्पित किया गया तथा कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को तहरी प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार जेई, विश्व मानव अधिकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी, राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर, नगर अध्यक्ष महामूदाबाद अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश न्याय एवं विधि सलाहकार मंत्री चक्रसुदर्शन पांडेय सहित सरला वर्मा तथा विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत एवं गुड़िया ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *