अखंड युवा छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आकाश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष, संघर्ष और सहयोग जारी रहेगा

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में अखंड युवा छात्र सभा उत्तर प्रदेश की जिला सीतापुर इकाई की जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नीतीश बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संस्थापक अध्यक्ष नीतीश बाजपेयी की मौजूदगी में घोषित नई जिला कार्यकारिणी में आकाश मिश्रा को जिलाध्यक्ष, लवकुश पांडेय को जिला प्रमुख, विवेक राठौर और विश्वास मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, निखिल प्रताप सिंह को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं अंश पांडेय, शरद सिंह और फैजल खान को जिला सह मंत्री, अर्पित शुक्ला को जिला कॉलेज प्रमुख तथा नितिन सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना प्राथमिकता : इस बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष नीतीश बाजपेयी ने कहा कि अखंड युवा छात्र सभा किसी राजनीतिक दल या पार्टी से जुड़ा संगठन नहीं है। संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के हितों के लिए काम करना और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाना है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि छात्र अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते हैं तो शासन-प्रशासन को भी उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। संगठन छात्र हितों से जुड़े मामलों में आगे भी संघर्ष और सहयोग जारी रखेगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि संगठन को जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक मजबूत कर छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीरज सिंह, शिवा राठौर, श्रीकांत शुक्ला, अंकुर यादव, शुभ मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *