ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: विकास खंड पहला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार यादव (निवासी ग्राम बजवापुर मजरा फिरोजपुर, थाना महमूदाबाद, सीतापुर) का जन्मदिन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर थाना रामपुर कलां क्षेत्र के बेहमा स्थित कृष्णा सागर पेट्रोल पंप परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने उपेंद्र कुमार यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम स्थल पर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपेंद्र यादव के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तो वहीं उपेंद्र यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
