ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना रामपुर कलां पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चोरी हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल को ट्रैक कर सफलतापूर्वक रिकवर किया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने एक अदद चोरी हुआ REALME मोबाइल बरामद किया।
आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल को उसके स्वामी अशोक कुमार पुत्र सुंदर लाल, निवासी ग्राम लोहिनापुरवा, मजरा बभौरा, थाना रामपुरकला, जनपद सीतापुर को सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना रामपुरकला के आरक्षी ब्रजेश कुमार और आरक्षी वासु कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका
