ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: मुख्य विकास अधिकारी प्राणता ऐश्वर्या ने मंगलवार को ब्लॉक पहला तथा प्राथमिक विद्यालय संसारपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परख ली। अचानक हुए निरीक्षण से ब्लॉक कार्यालय और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
CDO सबसे पहले ब्लॉक पहला कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय के अभिलेख, योजनाओं की प्रगति तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच की। कई कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय है।
इसके बाद CDO ने प्राथमिक विद्यालय संसारपुर पहुंचीं। जहाँ उन्होंने साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था और शिक्षण प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। धीमी गति से चल रहे कार्यों पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार, नियमित उपस्थिति और बेहतर शिक्षण के निर्देश दिए।
CDO के औचक निरीक्षण के बाद दोनों विभागों में हलचल तेज हो गई है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।
