खाल गांव में विकास कार्यों की गूंज, ग्राम पंचायत बनी मॉडल की ओर अग्रसर, संदेश मित्र न्यूज की पहल की सराहना

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : विकास खंड पहला अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल गांव में कराए गए व्यापक विकास कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मोहित यादव ने डिजिटल मीडिया संदेश मित्र न्यूज से विशेष बातचीत में गांव में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित यादव ने बताया कि बीते कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। इनमें पंचायत भवन का निर्माण, आरआर सेंटर की स्थापना, नाली निर्माण, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, खड़ंजा व सीसी रोड जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य प्रमुख हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और स्वच्छता में काफी सुविधा मिली है।

उन्होंने आगे बताया कि ग्राम पंचायत के पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दिलाया गया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद योजना से वंचित न रहे।

प्रधान प्रतिनिधि ने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि आगामी पंचायत चुनाव में जनता पुनः उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो ग्राम पंचायत में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों के सहयोग से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान मोहित यादव ने पंचायत चुनाव को लेकर संदेश मित्र न्यूज द्वारा शुरू की गई जनजागरूकता पहल की प्रशंसा करते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम बताया।

उन्होंने ग्रामीणों और पाठकों से अपील की कि अपने क्षेत्र की सटीक, निष्पक्ष और ताजा खबरों के लिए गूगल/क्रोम ब्राउज़र पर sandeshmitranews.in सर्च करें तथा वीडियो समाचारों के लिए यूट्यूब पर Sandesh Mitra News चैनल को सब्सक्राइब करें, जहां छोटी-बड़ी सभी खबरें प्रमुखता से उपलब्ध कराई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *