गढ़ी (जजौर) में धम्म देशना एवं संविधान वचन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक मनीष रावत का जोरदार स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर:  सिधौली इलाके के अटरिया क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी (जजौर) में चतुर्थ तथागत बुद्ध मिशन सोसायटी अम्बेडकर पार्क समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल धम्म देशना एवं संविधान वचन कार्यक्रम में विधायक मनीष रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विधायक मनीष रावत ने भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, तप, सत्य, समानता और सद्भाव का संदेश देता है, जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। उनका आदर्श लोक कल्याण और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रामलाल गौतम ने की। आयोजन में केशन गौतम (उपाध्यक्ष), शत्रोहन गौतम (कोषाध्यक्ष), अनिल कुमार गौतम (महामंत्री), नत्थाराम गौतम, नन्दलाल गौतम, नीरज कुमार गौतम, अजय कुमार गुप्ता “बब्बल भैया” (संचालक व संयोजक), आनंद कुमार (पूर्व प्रधान), मास्टर अशोक गौतम (शिक्षामित्र), डॉ. राज गुप्ता, दिनेश कश्यप, नरेश चन्द्र रावत, सौरभ गुप्ता (सलाहकार, NKYS), कौशल वर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), रामू रावत (आरजे कंप्यूटर संस्थान), लवकुश, विनय रावत, नरेंद्र कुमार रावत, अभिषेक गौतम, सुशीला गौतम, वर्षा रावत, गीता गौतम (सुरक्षा प्रभारी), राजकुमार गौतम, बिंद्रा प्रसाद गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के कथावाचक अमित बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और शांति का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी मानव जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, इसलिए हर व्यक्ति को स्वयं प्रसन्न रहकर दूसरों को भी खुशी देने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की भागीदारी रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *