डॉन बोस्को कॉलेज महमूदाबाद ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान, 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए डॉन बोस्को कॉलेज, महमूदाबाद ने वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सीआईएससीई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त यह संस्थान जनपद में अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए लगातार पहचान बना रहा है।
हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन—इस वर्ष हाईस्कूल में छात्रों ने शानदार अंक अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इशिका मिश्रा ने 96.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

आदर्श कुमार (94.60%) दूसरे और शौर्य प्रताप सिंह (94.00%) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं आरुष वर्मा (91.20%), शगुन वर्मा (89%), प्रतीक वर्मा (86.80%), अदिति नारायण (86.40%), जुबेरिया इमरान (86.20%) और आर्यन सिंह (84%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इंटरमीडिएट में भी सफलता का परचम— इंटरमीडिएट में अयान हैदर ने 74.50% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेत्रेशा नॉन्गबरी (74.00%) दूसरे और अबू हुरैरा (73.75%) तीसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर निर्मल बखला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय पूर्व प्रधानाचार्य फादर रिओ माइकल डी सिल्वा की मजबूत शैक्षणिक नींव, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को दिया।

इस सफलता में प्रधानाध्यापिका सिस्टर मारिया जॉन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं—सिस्टर बीजी जोसफ, मोहम्मद नदीम हैदर, अनूप मोहन, शाहनवाज़ हैदर, मोहम्मद फुरकान, इरशाद अली, धर्मेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मनीष कुमार, प्रेम लता, शिखा जॉन, अंबानी सिंह, प्राची सिंह, शीबा, शमा परवीन, शैलेद्री वर्मा, दीपिका गुप्ता, रश्मि त्रिपाठी, दीपक अमित पीटर आदि का विशेष योगदान रहा।

अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *