ब्यूरो रिपोर्ट,लखनऊ: ग्रामीण संस्कृति और लोकभाषा को समर्पित लोकप्रिय कार्यक्रम “लोकायन खेती किसानी” के अंतर्गत दिनांक 03 मई 2026, रविवार को शाम लगभग 06:30 बजे एक विशेष लोकभाषा कवि गोष्ठी का प्रसारण किया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के चर्चित कवि शशि बिंदु कुमार “शशि” अपनी सशक्त और जनभावनाओं से जुड़ी कविताओं के साथ श्रोताओं के बीच उपस्थित होंगे।
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी लखनऊ के प्रतिष्ठित मंच पर “वंश मोर सीजन-3” के अंतर्गत कवि शशि बिंदु कुमार “शशि” का छायांकन (फोटो एंड वीडियो रिकॉर्डिंग) भी किया गया है।
जो उनकी रचनात्मक पहचान और लोकप्रियता का प्रमाण है। उनकी कविताएं ग्रामीण जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनमानस की भावनाओं को बेहद सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करती हैं।
इस कवि गोष्ठी में उनके साथ जाने-माने कवि धनश्याम पाण्डेय “घनश्याम” भी अपनी रचनाओं से रंग भरेंगे, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन कमलेश कुमार “अमल” द्वारा किया जाएगा।
कवि शशि बिंदु कुमार “शशि” ने सभी श्रोताओं एवं दर्शकों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस विशेष प्रसारण को अवश्य देखें और सुनें, क्योंकि यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि लोकभाषा और ग्रामीण संस्कृति को सहेजने का एक सशक्त प्रयास भी है।
यह कार्यक्रम निश्चित रूप से साहित्य प्रेमियों और ग्रामीण परिवेश से जुड़े दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
