अत्यधिक ठंड व शीतलहर के चलते सीतापुर में कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  जनपद में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सीतापुर के आदेशानुसार जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025, 30 दिसंबर 2025, 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में लिया गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश लागू रहेगा।

सीतापुर जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने जनपद के संबंधित सभी अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय रहते अभिभावकों व विद्यार्थियों को सूचना प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *