ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद बीआरसी के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय नूरपुर एवं सेमरा के 80 विद्यार्थियों ने शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की श्यामदासपुर स्थित सीबीएसई शाखा आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में युग्मन एवं समन्वय स्थापित करते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धति, प्रयोगात्मक अध्ययन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से उन्हें परिचित कराना था।
पीएम श्री विद्यालय सेमरा और नूरपुर के 40-40 विद्यार्थी सुबह जब कॉलेज परिसर पहुंचे तो उनमें उत्साह साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भ्रमण पर आए शिक्षकों और विद्यार्थियों का रोली-तिलक कर स्वागत किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया।
कंप्यूटर शिक्षक मनोज गुप्त ने बच्चों को कंप्यूटर की कार्यप्रणाली विस्तार से समझाई। विद्यार्थियों ने स्वयं कंप्यूटर संचालित कर तकनीकी जानकारी प्राप्त की। विज्ञान प्रयोगशाला में दूरबीन, मानव कंकाल एवं विभिन्न जीव-जंतुओं के संरचनात्मक नमूनों को देखकर बच्चों ने विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष को नजदीक से समझा।
योग शिक्षिका पीयूष चौबे एवं महिमा शुक्ला ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। वहीं पुस्तकालय प्रमुख चंद्रकांत राय ने पठन-पाठन के लाभ बताते हुए बच्चों को उपयोगी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कक्षा-कक्षों में चल रही शिक्षण प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और वहां के शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय सेमरा की प्रधानाध्यापिका शशिबाला वर्मा, शिक्षिका प्रिया गुप्ता तथा पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय नूरपुर की प्रधानाध्यापिका रत्ना पाल, शिक्षिकाएं वसुधा सिंह एवं सादिया खातून सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। भ्रमण दल का समन्वय एवं स्वागत संस्था की को-ऑर्डिनेटर ऋतुजा वाजपेयी ने किया।
यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रयोगात्मक अध्ययन और अनुशासित वातावरण की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त
