विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग अधिकारियों व विधायक आशा मौर्य ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महमूदाबाद क्षेत्र के लोधासा स्थित अमृत सरोवर परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महमूदाबाद भाजपा विधायक आशा मौर्य ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। रेंजर विक्रम जीत सिंह, वन दरोगा, वन रक्षक, ग्राम प्रधान , ओम प्रकाश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पहला विजय सिंह तोमर, रवि अवस्थी, अमित, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद महमूदाबाद क्षेत्र के इंदौरा स्थित गौशाला परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विधायक आशा मौर्य के साथ अधिशासी अधिकारी, सभासदगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *