विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास खंड रामपुर मथुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पर्वतपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ रामपुर मथुरा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता/समाजसेवी संतोष सिंह दिनकर तथा ग्राम प्रधान डी.पी. सिंह (ढकवा) ने पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय पिपरी के शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रोजगार सेवक रामप्रवेश, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पर्वतपुर के अनुदेशक बृजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार (रसोइया) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *