मुख्य चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार घायल

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के सिरौली चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेरवा गांव निवासी राज कुमार मिस्त्री बाइक से सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन कई मीटर तक राज कुमार को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायल राज कुमार को सीएचसी महमूदाबाद भेजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। साथ उमेश कुमार ने प्रशासन से मांग की सिरौली में मुख्य चौराहे पर दोनों तरफ ब्रेकर बनाए जाए, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *