ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत कोरार के गनेशपुर गांव में स्थित पंचायत भवन परिसर में सोमवार को सरकारी राशन की दुकान के चयन हेतु खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरार पंचायत के सभी गांवों से राशन कार्डधारक बड़ी संख्या में पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक पहला सचिव जय सिंह, सचिव पंकज वर्मा, सचिव पवन तिवारी , एडीओ पंचायत दिनेश मिश्रा नोडल अधिकारी , जे.ई .एम .आई संदीप कुमार नोडल अधिकारी , ग्राम प्रधान शारदा देवी , प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र रामपुर कलां पुलिस बल भी तैनात रहा। दुकान संचालक के चयन के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में लक्ष्मी देवी (183 मत), राधा (185 मत) और किरन देवी पत्नी आशा राम निवासी ग्राम कालिमापुर (210 मत) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः किरन देवी पत्नी आशा राम निवासी कालिमापुर ने 25 मतों से राधा को हराकर विजय प्राप्त की। और जीत घोषित होते ही उपस्थित ग्रामीणों ने किरन देवी को नए कोटेदार के चयन पर शुभकामनाएं दीं।
