जनपद के समस्त ग्राम प्रहरी/चौकीदारों को प्रदान की गई किट

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : रिजर्व पुलिस लाइन,सीतापुर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/लाइंस विनायक भोसले द्वारा जनपद के समस्त थानों में नियुक्त ग्राम प्रहरी/चौकीदारों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत करते हुए कंबल एवं टॉर्च का वितरण किया गया। थाना स्तर पर नियुक्त ग्राम प्रहरी/चौकीदारों को सम्मानित किया जाना पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम प्रहरी ग्रामीण स्तर पर पुलिस की आँख और कान होते हैं तथा सूचना तंत्र की एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। वे गांव में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाकर अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विपरीत परिस्थितियों में भी ग्राम प्रहरियों की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन एवं उपहार प्रदान किया जाना उनके मनोबल को बढ़ाता है और वे स्वयं को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग महसूस करते हैं। यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग (कम्युनिटी पुलिसिंग) को सशक्त बनाने का भी एक सशक्त उदाहरण है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *