खोया हुआ मोबाइल फोन उसके स्वामी को किया गया सुपुर्द

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : थाना रामपुर कलां पुलिस ने सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित चेकिंग के साथ-साथ खोए हुए अथवा लावारिस अवस्था में मिलने वाले सामानों को उनके वास्तविक स्वामियों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना रामपुर कलां प्रभारी के नेतृत्व में आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना रामपुर कलां पुलिस टीम द्वारा एक खोया हुआ OPPO मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी रोहित कुमार पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम कैथा मजरा सरैया शंकर बक्श, थाना रामपुरकलां, जनपद सीतापुर को विधिवत सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर स्वामी द्वारा पुलिस के इस सराहनीय एवं संवेदनशील कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *