ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : थाना महमूदाबाद इलाके के मोल्हेपुर क्षेत्र में एक वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिला था, महमूदाबाद पुलिस ने इस मामले में जाँच पड़ताल शुरू की थीं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना महमूदाबाद प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह , अपराध निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह ,हे0का0 बेगवान सिंह, का0 दीपक गुर्जर, का0 बृजेश कुमार पाण्डेय आदि पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 232/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित सनसनीखेज हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (एक अदद चाकू) भी बरामद कर लिया गया है।
बरामदगी का विवरण: आला कत्ल घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का धारदार चाकू, लकड़ी की बैंट करीब 6 अंगुल अभियुक्त की जामा तलाशी से बरामद ₹760/- नगद।
घटना का संक्षिप्त विवरण व सनसनीखेज खुलासा: सीतापुर के थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने ग्राम मलेथू के पास से संदिग्ध प्रकाश को हिरासत में लिया। गहनता एवं कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रकाश ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
अभियुक्त ने बताया कि उसका मौसेरा भाई पप्पू अभियुक्त की भाभी जमेला को अपने पास रखता था, अभियुक्त जमेला बतौर पत्नी अपने पास रखना चाहता था जिसको लेकर विवाद था । पप्पू और प्रेम को झूठे मर्डर केस में फंसाने व जेल भिजवाने के लिए अभियुक्त प्रकाश ने एक खौफनाक साजिश रची।
योजना के तहत वह लखनऊ में अपने साथ मजदूरी करने वाले सीधे-साधे साथी सुखराम पुत्र रामाधार (निवासी गढ़ी बिजुआमऊ, थाना मछरेटा, सीतापुर) को बहला-फुसलाकर महमूदाबाद लेकर आया। दिनांक 24.06.2026 की रात मोलहेपुर गाँव के पास चकमार्ग पर लिपटस की झाड़ियों में अभियुक्त ने सुखराम को अत्यधिक शराब पिलाई।
जब सुखराम नशे में पूरी तरह धुत होकर सो गया, तो रात करीब 01:00 से 01:30 बजे के बीच प्रकाश ने अपने बोरे से चाकू निकालकर सोते हुए सुखराम की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वह आला कत्ल व कागजात झाड़ियों में छिपाकर भाग गया था, ताकि हत्या का सीधा शक व आरोप उसके विरोधियों (पप्पू व प्रेम) पर मढ़ा जा सके।
पुलिस कार्रवाई व कानूनी प्रक्रिया: अभियुक्त की स्वीकारोक्ति के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना स्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) बरामद कर लिया है। संपूर्ण बरामदगी की वीडियोग्राफी ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करते हुए धारा 105 बीएनएसएस का अक्षरशः पालन किया गया है। अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
