ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकास खंड पहला के प्राथमिक विद्यालय रामपुर भुजंग में बुधवार को ‘नवारंभ उत्सव’ एवं ‘विदाई समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी रंजीत यादव ‘रिशू’ शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर सहायक अध्यापक प्रियंका यादव ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि रंजीत यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य तारिक हुसैन सिद्धिकी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने का कार्य करता है, जबकि परिवार उनके व्यक्तित्व की नींव को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन करें, तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल हो सकता है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल रहा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर सहायक अध्यापक प्रतिभा यादव, आयुषी सिंह, शिक्षा मित्र तारा रावत, असगर अली, हीरा लाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
